रींगस चोरी का खुलासा नहीं, लोगों में आक्रोश:सामाजिक संगठनों ने एएसपी को ज्ञापन सौंपा, आंदोलन की चेतावनी दी
रींगस चोरी का खुलासा नहीं, लोगों में आक्रोश:सामाजिक संगठनों ने एएसपी को ज्ञापन सौंपा, आंदोलन की चेतावनी दी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
रींगस : कस्बे में 5 जून को रोटरी क्लब के पूर्व सहप्रांतपाल डॉ. अजय सक्सेना के घर हुई लाखों की चोरी का दो दिन बाद भी खुलासा नहीं होने पर लोगों में आक्रोश है। सोमवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक गर्ग को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चोरों को जल्द पकड़ने और चोरी का सामान बरामद करने की मांग की, साथ ही कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी। सुबह एएसपी गर्ग के नहीं मिलने पर शाम सात बजे दुबारा एएसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया।
19 लाख रुपए की चोरी हुई थी
ज्ञापन में बताया गया कि चोर डॉ. अजय सक्सेना के घर से 9 लाख रुपए नकद और 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने सहित अन्य कीमती सामान दिनदहाड़े चुरा ले गए थे। यह वारदात 5 जून को हुई थी।
प्रतिनिधियों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पहले चोरी की वारदातें रात में होती थीं, लेकिन अब दिनदहाड़े हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रींगस पुलिस पिछले दो-तीन सालों में एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है, जिससे लोगों में भय और आक्रोश बढ़ रहा है।
एएसपी दीपक गर्ग ने आक्रोशित लोगों को आश्वासन दिया कि चोरी का अतिशीघ्र खुलासा किया जाएगा। चोरों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश दीऔर कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोरों तक पहुंचने का भरोसा दिलाया।
ये रहे मौजूद
इस दौरान डॉ. अजय सक्सेना के साथ श्रीब्राह्मण महासभा संरक्षक वैद्य शंभूदयाल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष गोविंद शर्मा, कविता सक्सेना, प्रदीप शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कुमावत, पूर्व उपाध्यक्ष अमित शर्मा, संजय डाकवाल, राजु धायल, राजेन्द्र दम्बीवाल, राजकुमार काबरा, महेश खंडेलवाल, युवा विकास मंच अध्यक्ष आर्यन पारीक, रोटरी क्लब और व्यापार मंडल सहित अनेक संगठनों के पदाधिकारी और प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2202258


