[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क सुरक्षा को लेकर एसपी ने किया झुंझुनूं-नवलगढ़ मार्ग का निरीक्षण, अवैध कट और होर्डिंग्स चिन्हित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सड़क सुरक्षा को लेकर एसपी ने किया झुंझुनूं-नवलगढ़ मार्ग का निरीक्षण, अवैध कट और होर्डिंग्स चिन्हित

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर तीन वाहन जब्त

झुंझुनूं : सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना नियंत्रण को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने सोमवार को झुंझुनूं-नवलगढ़ मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से विभिन्न बिंदुओं का गहन अवलोकन किया गया।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत, राजस्थान स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (आरएसआरडीसी) के अधिशाषी अभियंता परशुराम वर्मा तथा यातायात शाखा प्रभारी राधेश्याम सांखला भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान सड़क सुरक्षा को प्रभावित करने वाले अवैध कट एवं अनधिकृत होर्डिंग्स को चिन्हित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले इन अवैध कटों और होर्डिंग्स को जल्द हटाने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक उपायों पर चर्चा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक एवं अन्य सड़क सुरक्षा उपाय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमित और प्रभावी कार्रवाई करने पर भी जोर दिया।

एसपी सागर ने कहा कि राजमार्गों पर अवैध कट बनाने तथा सड़क संरचना को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर एक फॉर्च्यूनर, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक डंपर को जब्त किया गया। पुलिस एवं संबंधित विभागों द्वारा सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

Related Articles