[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर आमजन को किया जागरूक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर आमजन को किया जागरूक

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर आमजन को किया जागरूक

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को शहर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को सुरक्षित भोजन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। इस वर्ष खाद्य सुरक्षा दिवस की थीम “चुनौतियों से समाधान की ओर: सभी के लिए सुरक्षित भोजन” रही।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया ने बताया कि जिला कलक्टर आशीष मोदी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने जाट बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर खाद्य व्यापारियों, गृहिणियों एवं आम नागरिकों को खाद्य सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान पैंफलेट, ब्रोशर और खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान संबंधी डार्ट बुक का वितरण किया गया। साथ ही पोस्टर और बैनरों के माध्यम से सुरक्षित खाद्य पदार्थों के उपयोग तथा स्वच्छ खानपान का संदेश दिया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने ईट राइट इंडिया अभियान के तहत लोगों को मोटे अनाज के सेवन को बढ़ावा देने, तेल, नमक और चीनी का सीमित उपयोग करने तथा संतुलित आहार अपनाने की सलाह दी। आमजन को छाछ, मिलेट से बने उत्पादों और पौष्टिक खाद्य पदार्थों को दैनिक भोजन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर टीम ने शहर के करीब दो दर्जन फूड स्टॉल का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और भंडारण व्यवस्था की जांच की। स्टॉल संचालकों को खाद्य सामग्री ढककर रखने, फूड लाइसेंस प्रदर्शित करने तथा गर्मी के मौसम में तैयार खाद्य पदार्थों का सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles