हनीट्रैप प्रकरण का खुलास मुख्य आरोपी महिला गिरफ्तार, सहयोगी हिरासत में
हनीट्रैप प्रकरण का खुलास मुख्य आरोपी महिला गिरफ्तार, सहयोगी हिरासत में
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : क्षेत्र में सामने आए हनीट्रैप प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके एक अन्य सहयोगी को डिटेन कर पूछताछ जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। जानकारी के अनुसार एक परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि एक महिला ने उसे अपने जाल में फंसाकर पहले शारीरिक संबंध बनाए और बाद में ब्लैकमेल करते हुए 3 लाख रुपये की मांग की।
इस पर पुलिस थाना बीदासर में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजानगढ़ व उप पुलिस अधीक्षक बीदासर के सुपरविजन में थाना अधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्य, सूचना संकलन और अन्य तथ्यों के आधार पर गहन अनुसंधान किया। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर मुख्य आरोपी महिला जया (31) निवासी बीकानेर को 6 जून 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
इसके अलावा मामले में शामिल एक अन्य सहयोगी सत्यानारायण (50 ) निवासी बीदासर को भी पुलिस ने डिटेन किया है, जिससे पूछताछ जारी है। पुलिस द्वारा एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में आगे की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी उक्त महिला व उसके सहयोगी के खिलाफ इसी प्रकार का मामला दर्ज किया गया था, जिसमें दोनों को गिरफ्तार कर चालान पेश किया गया था और वे जमानत पर चल रहे थे। जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या ब्लैकमेलिंग से संबंधित मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। गठित पुलिस टीम में शामिल अधिकारी अविनाश (एसआई), सरोज मकानी (हेड कांस्टेबल), गिरिराज (कांस्टेबल) श्री दिलीप सिंह (थानाधिकारी), पुलिस थाना बीदासर शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2200975


