दर्दनाक सड़क हादसा, मिनी बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर घायल
ससुराल जा रहे थे दोनों युवक; जहाज-मावता गांव के पास हुआ हादसा, गंभीर घायल को किया सीकर रेफर
उदयपुरवाटी : विधानसभा क्षेत्र के जहाज-मावता गांव के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार मिनी बस ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल टीम ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार छापोली निवासी श्यामलाल सैनी अपने साथी राहुल के साथ बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल जा रहे थे। रास्ते में जहाज-मावता गांव के पास सामने से आ रही एक मिनी बस ने उनकी मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि श्यामलाल सैनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं राहुल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई जिससे भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।
पुलिस ने मिनी बस को किया जब्त, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पचलंगी थाना चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल राहुल को तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सीकर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक श्यामलाल के शव को मोर्चरी में रखवाया है।
पुलिस ने दुर्घटनाकारित मिनी बस को कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई का अनुसंधान जारी है। इस हादसे के बाद छापोली गांव और मृतक के ससुराल में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2200976


