[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धार्मिक आयोजन: शिशुवाली बालाजी मंदिर में उमड़ा जनसैलाब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

धार्मिक आयोजन: शिशुवाली बालाजी मंदिर में उमड़ा जनसैलाब

गिरधरपुरा शाहपुरा में 7 दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य समापन, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : कस्बे के निकटवर्ती गिरधरपुरा शाहपुरा ग्राम पंचायत स्थित प्रसिद्ध शिशुवाली बालाजी मंदिर प्रांगण में पिछले सात दिनों से चल रही संगीतमय श्रीराम कथा का रविवार को विधिवत एवं भव्य समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन पूरा क्षेत्र श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान रहा। समापन के अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य यजमानों सहित ग्रामीणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां देकर क्षेत्र की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। महाआरती के बाद कथा विश्राम की घोषणा की गई। जिसके दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं की आंखें भक्ति भाव से सजल हो उठीं।

सर्व समाज की अनूठी मिसाल
इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान की सबसे खास बात यह रही कि इसका आयोजन गांव के सर्व समाज के सामूहिक सहयोग से किया गया। यह आयोजन ग्रामीण एकता और सनातन संस्कृति के प्रति अगाध श्रद्धा की एक अनूठी मिसाल बन गया।

विशाल भंडारे में हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद
कथा के समापन के उपरांत मंदिर परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में गिरधरपुरा शाहपुरा सहित आसपास के दर्जनों गांवों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर पूरी श्रद्धा के साथ प्रसादी ग्रहण की। सुबह से शुरू हुआ प्रसाद वितरण का दौर देर शाम तक अनवरत चलता रहा। सात दिनों तक चले इस धार्मिक महोत्सव में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ उठाया। आयोजन समिति के सदस्यों ने कथा को सफल बनाने के लिए सभी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोगकर्ताओं, प्रसादी दाताओं, स्वयंसेवकों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं का सहृदय आभार व्यक्त किया।

Related Articles