जिला पेन्चक सिलाट चैंपियनशिप संपन्न, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम घोषित
जिला पेन्चक सिलाट चैंपियनशिप संपन्न, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम घोषित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : ब्लैक नाइट मार्शल आर्ट्स एकेडमी में आयोजित चौथी जिला पेन्चक सिलाट चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता मुख्य अतिथि नरपत सिंह दूधवाखरा एवं मुख्य कोच चरण सिंह (योगी) के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।
चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन 13 एवं 14 जून को जयपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय पेन्चक सिलाट चैंपियनशिप के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर चूरू जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मो. इस्लाम खान ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, मेहनत और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में पेन्चक सिलाट खेल को बढ़ावा देना तथा युवा खिलाड़ियों को उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए मंच उपलब्ध कराना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2200978


