[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तीन किसानों के खेतों से नोजल और पाइप चोरी, ग्रामीणों में रोष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तीन किसानों के खेतों से नोजल और पाइप चोरी, ग्रामीणों में रोष

तीन किसानों के खेतों से नोजल और पाइप चोरी, ग्रामीणों में रोष

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी पुलिस थाना क्षेत्र के हांसलसर गांव में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने तीन किसानों के खेतों को निशाना बनाते हुए सिंचाई कार्य में उपयोग आने वाले नोजल और पाइप चोरी कर लिए। घटना का पता रविवार सुबह उस समय चला जब किसान अपने खेतों पर पहुंचे। चोरी की वारदात से किसानों में रोष व्याप्त है तथा उन्होंने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ागांव निवासी किसान राकेश कुमार फुलवा रविवार सुबह करीब 7 बजे अपने खेत पर पहुंचे तो वहां बने कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। कमरे में रखे 40 नोजलों में से 24 नोजल गायब थे, जबकि 16 नोजल कमरे में पड़े मिले। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के किसान भी मौके पर पहुंचे।

जांच करने पर पता चला कि राकेश कुमार के खेत के पड़ोसी किसान रोहिताश कुमार पुत्र दलीप सिंह के खेत से भी सिंचाई कार्य में उपयोग होने वाले 5 नोजल और 3 पाइप चोरी हो गए हैं। वहीं पास ही स्थित किसान राजेन्द्र सैनी पुत्र राधेश्याम सैनी के खेत में लगी सिंचाई लाइन से भी 8 नोजल गायब मिले। किसानों ने बताया कि मौके पर दो व्यक्तियों के पैरों के निशान भी मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि चोरी की वारदात एक से अधिक लोगों ने मिलकर अंजाम दी है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से किसानों में चिंता का माहौल है।

पीड़ित किसानों राकेश कुमार, रोहिताश कुमार और राजेन्द्र सैनी ने पुलिस थाना गुढ़ागौड़जी में रिपोर्ट देकर मामला दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने रात्रि गश्त बढ़ाने तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

Related Articles