[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महेंद्र चंदवा के प्रदेश मंत्री बनने पर हुआ नागरिक अभिनंदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

महेंद्र चंदवा के प्रदेश मंत्री बनने पर हुआ नागरिक अभिनंदन

महेंद्र चंदवा के प्रदेश मंत्री बनने पर हुआ नागरिक अभिनंदन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा राजस्थान का प्रदेश मंत्री नियुक्त होने पर महेंद्र चंदवा का ग्राम पंचायत कार्यालय में नागरिक अभिनंदन एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और बुजुर्गों ने भाग लेकर उन्हें साफा व माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर महेंद्र चंदवा ने कहा कि यह सम्मान पूरे गांव के विश्वास और सहयोग का सम्मान है। उन्होंने संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने गांवों के विकास, युवाओं को अवसर, किसानों की समृद्धि, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करने की बात कही।

कार्यक्रम में सरपंच सोहनलाल, नथूराम गढ़वाल, महेंद्र सिंह गढ़वाल, देवकरण गढ़वाल, धर्मेंद्र सिंह गढ़वाल, प्रदीप गढ़वाल, मनीष गढ़वाल, धर्मवीर मेघवाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रदेश स्तर पर मिली जिम्मेदारी को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles