युवाओं ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
युवाओं ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ स्थानीय युवाओं ने पौधारोपण अभियान चलाकर छायादार एवं फलदार पौधे लगाए। कार्यक्रम में युवाओं के साथ समाज के प्रबुद्धजन भी शामिल हुए और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर एडवोकेट पारस सैन, सीए लोकेश अग्रवाल, एडवोकेट हेमाकृष्ण कुमावत, एडवोकेट पंकज बावलिया, अभिषेक मुरारका, पंडित रवि कुमार, अशोक भाटीवाड, रजत डांगी, प्रदीप महला, लोकेश बेनीवाल, प्रीतम कुमार, हितेश, हैप्पी गोदारा और विकास गुर्जर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में पौधारोपण समय की आवश्यकता है। उन्होंने पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने पर भी जोर दिया। सभी ने आमजन से जन्मदिन एवं अन्य विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा लगाने और पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2199814


