लक्ष्मणगढ़ अध्यक्ष ने सफाई व्यवस्था जांची:लेट आने वाले कर्मचारियों को दी चेतावनी, त्योहारी सीजन में विशेष अभियान चलाने के निर्देश
लक्ष्मणगढ़ अध्यक्ष ने सफाई व्यवस्था जांची:लेट आने वाले कर्मचारियों को दी चेतावनी, त्योहारी सीजन में विशेष अभियान चलाने के निर्देश
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष संजीव कुमार ने गुरुवार सुबह शहर के मुख्य बाजारों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अचानक निरीक्षण कर सफाई कार्य की स्थिति देखी और मौके पर मौजूद कर्मचारियों से व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली।
काम को जिम्मेदारी से करने के निर्देश दिए
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष संजीव ने ड्यूटी पर देर से आने वाले सफाई कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने सभी कर्मचारियों को समय पर आने और अपने कामों को जिम्मेदारी से करने के निर्देश दिए। अध्यक्ष संजीव ने साफ किया कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर को साफ रखना नगरपालिका की पहली प्राथमिकता है।
बाजारों में विशेष सफाई अभियान चलाने को कहा
त्योहारी सीजन को देखते हुए उन्होंने बाजारों में विशेष सफाई अभियान चलाने को कहा। इसका मकसद आम लोगों को साफ-सुथरा माहौल देना है। अधिकारियों को सफाई कामों पर लगातार नजर रखने के निर्देश भी दिए गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2470183


