कैलाश चंद यादव को स्काउट-गाइड का सर्वोच्च सम्मान मिला:राष्ट्रीय मुख्यालय ने ‘लीडर ट्रेनर’ का प्रमाण पत्र दिया, सिगनलिंग कोर्स पर किताब भी लिखी
कैलाश चंद यादव को स्काउट-गाइड का सर्वोच्च सम्मान मिला:राष्ट्रीय मुख्यालय ने 'लीडर ट्रेनर' का प्रमाण पत्र दिया, सिगनलिंग कोर्स पर किताब भी लिखी
सीकर : सीकर के पाटन ब्लॉक से सेवानिवृत्त स्काउट मास्टर कैलाश चंद यादव को भारत स्काउट व गाइड का सर्वोच्च प्रशिक्षण ‘लीडर ट्रेनर’ का ऑनरेबल चार्ज प्रमाण पत्र मिला है। यह सम्मान राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली ने दिया।
लीडर ट्रेनर कोर्स में हिस्सा लिया था
यादव ने 2019 में पचमढ़ी, मध्य प्रदेश में हुए लीडर ट्रेनर कोर्स में हिस्सा लिया था। 6 साल तक राष्ट्रीय मुख्यालय के असाइनमेंट पर काम करते हुए उन्होंने ‘सिगनलिंग कोर्स’ पर एक किताब भी लिखी। उनके उत्कृष्ट कार्यों और लगन के लिए यह प्रमाण पत्र जारी हुआ।
1968 से स्काउट के तौर पर सक्रिय
बाबूलाल गुर्जर, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, सीकर ने बताया कि कैलाश चंद यादव 1968 से स्काउट के तौर पर सक्रिय हैं। 1984 में सरकारी सेवा में आने के बाद उन्होंने स्काउट मास्टर का प्रशिक्षण लिया। सैकड़ों छात्रों को ‘राष्ट्रपति’ और ‘राज्य पुरस्कार’ दिलवाने में मदद की।
बिहार स्कूल में तैनाती के दौरान उन्होंने पक्षियों के लिए ‘अन्न योजना’ शुरू की थी। नीम का थाना इलाके में यह उपलब्धि पाने वाले वे दूसरे व्यक्ति हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2470168


