[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व पर्यावरण दिवस पर किसानों को बांटे शुद्ध सब्जियों के बीज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विश्व पर्यावरण दिवस पर किसानों को बांटे शुद्ध सब्जियों के बीज

विश्व पर्यावरण दिवस पर किसानों को बांटे शुद्ध सब्जियों के बीज

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय के निकट आदर्श ग्राम चंदेल नगर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रिहाई निदेशक भंवरलाल रुयल ने किसानों को चंदन की खेती की संभावनाओं एवं लाभों की जानकारी दी।

हर खेत खेजड़ी-तोरई अभियान के संयोजक एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति ने उपस्थित किसानों एवं ग्रामीणों को शुद्ध सब्जियों के बीज निःशुल्क वितरित किए। इस दौरान वर्षा आधारित बेलदार सब्जियों की खेती एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में सिविल राइट सोसायटी चूरू के पदाधिकारियों, पूर्व सरपंच कन्हैयालाल मेघवाल, नत्थूराम मेघवाल, फुलाराम नायक, देशराज प्रजापत सहित कई वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। बाद में ग्रामीणों ने आचार्य मनोज शर्मा की औषधीय पौधशाला का अवलोकन किया। आचार्य शर्मा ने औषधीय एवं आयवर्धक पौधों की खेती की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का आह्वान किया।

Related Articles