रेलवे लाइन पार कर राशन लेने को मजबूर सैकड़ों परिवार, नई राशन दुकान की मांग ठुकराने पर रोष
रेलवे लाइन पार कर राशन लेने को मजबूर सैकड़ों परिवार, नई राशन दुकान की मांग ठुकराने पर रोष
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : शहर की मंगल कॉलोनी में रहने वाले सैकड़ों परिवारों को राशन लेने के लिए रोजाना रेलवे लाइन पार कर घंटाघर स्थित उचित मूल्य की दुकान तक जाना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है।
पूर्व मनोनीत पार्षद रामेश्वर प्रसाद नायक ने इस समस्या को लेकर राजस्थान संपर्क पोर्टल पर परिवाद दर्ज कर मंगल कॉलोनी में नई उचित मूल्य की दुकान खोलने की मांग की थी। आरोप है कि जिला रसद विभाग ने बिना भौतिक सत्यापन किए 24 घंटे के भीतर ही आवेदन को “राहत प्रदान संभव नहीं” बताते हुए निस्तारित कर दिया।
नायक समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि विभाग ने क्षेत्र का संयुक्त सर्वे नहीं कराया और स्थानीय लोगों की सुरक्षा संबंधी समस्या को नजरअंदाज किया है। समाज ने मांग की है कि जिला कलक्टर सात दिन के भीतर संयुक्त सर्वे करवाकर रिपोर्ट सार्वजनिक करें तथा नई दुकान शुरू होने तक मंगल कॉलोनी में मोबाइल राशन वैन की व्यवस्था की जाए।
समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिन में सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो 8 जून को आयोजित नायक समाज संकल्प सम्मेलन में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा रेलवे लाइन पर सांकेतिक धरना दिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2199708


