[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में 10 जून को निकलेगी ट्रैक्टर रैली:ग्रीन एक्सप्रेसवे के विरोध में किसान करेंगे प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में 10 जून को निकलेगी ट्रैक्टर रैली:ग्रीन एक्सप्रेसवे के विरोध में किसान करेंगे प्रदर्शन

नीमकाथाना में 10 जून को निकलेगी ट्रैक्टर रैली:ग्रीन एक्सप्रेसवे के विरोध में किसान करेंगे प्रदर्शन

नीमकाथाना : नीमकाथाना में 10 जून को किसान ट्रैक्टर रैली निकलेगी। यह रैली ग्रीन एक्सप्रेस-वे के विरोध में आयोजित होगी। किसान महापंचायत सीकर के जिला अध्यक्ष बलदेव यादव ने घोषणा की है कि कोटपुतली से किशनगढ़ अजमेर तक प्रस्तावित ग्रीन एक्सप्रेसवे के विरोध में 10 जून 2026 को नीमकाथाना में एक विशाल ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया जाएगा।

आंदोलन की रणनीति पर किया विचार

इस रैली में सभी प्रभावित किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ सुबह 9 बजे भूदोली चौराहे के पास एकत्रित होंगे। इस अवसर पर किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम पाल जाट, प्रदेश अध्यक्ष मुसद्दीलाल यादव, महापंचायत की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्ष और विभिन्न तहसीलों के अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। यहां आंदोलन की आगे की रणनीति पर विचार-मंथन और चर्चा की जाएगी।

इसके बाद, विशाल ट्रैक्टर रैली वाहनों के साथ खेतड़ी मोड़ से शुरू होकर शाहपुरा रोड, शहर के मुख्य मार्ग, रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे से सुभाष मंडी तक पहुंचेगी। रैली पुराना बस स्टैंड, जीप स्टैंड और कपिल हॉस्पिटल के सामने से होते हुए फिर खेतड़ी मोड़ पर आएगी। वहां से एसएनकेपी गवर्नमेंट कॉलेज के सामने से अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय तक जाएगी। रैली का समापन अतिरिक्त जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने के साथ होगा।

Related Articles