कंटेनर से 98 भैंस के बच्चे बरामद:सदर पुलिस ने नाकाबंदी में तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
कंटेनर से 98 भैंस के बच्चे बरामद:सदर पुलिस ने नाकाबंदी में तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
चूरू : चूरू की सदर पुलिस ने एनएच 52 ढाढ़र टोल पर नाकाबंदी के दौरान एक कंटेनर से 98 भैंस के बच्चे बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में तीन पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई एसपी निश्चय प्रसाद एम के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
एएसपी सुनील कुमार और डीएसपी विजय कुमार मीणा के सुपरविजन में सदर थानाधिकारी मोटाराम के नेतृत्व में एएसआई सुरेंद्र सिंह और पुलिस टीम ने ढाढ़र टोल पर नाकाबंदी की थी। इसी दौरान राजगढ़ की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध कंटेनर को रोककर उसकी जांच की गई।
पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली तो पाया कि उसके डाले में ऊपर-नीचे दो हिस्से बनाए गए थे। इन हिस्सों में भैंस के छोटे बच्चों को क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरा गया था।
पुलिस ने इस मामले में नोहर निवासी मनोहर सैनी (40), वार्ड 33 गौशाला के पास नोहर निवासी इमरान (26) और नोहर निवासी जियाउल हक (44) को गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल राकेश कुमार कर रहे हैं। इस पूरी कार्रवाई में थानाधिकारी मोटाराम, एएसआई सुरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह और चालक कांस्टेबल राकेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2199252


