[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बड़सरा की ढाणी में शहीद अमित नेहरा की प्रतिमा का अनावरण, माता-पिता का किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बड़सरा की ढाणी में शहीद अमित नेहरा की प्रतिमा का अनावरण, माता-पिता का किया सम्मान

बड़सरा की ढाणी में शहीद अमित नेहरा की प्रतिमा का अनावरण, माता-पिता का किया सम्मान

चनाना : गांव चनाना की बड़सरा वाली ढाणी में शुक्रवार को शहीद अमित नेहरा की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और परिजनों ने शहीद के बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ हुई। पंडित अजय शर्मा ने विधिवत पूजा संपन्न करवाई। इसके बाद विधायक राजेंद्र भाम्बू ने शहीद अमित नेहरा की प्रतिमा का अनावरण किया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रधान रोहिताश धांगड़ ने की, जबकि भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार जांगिड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

शहीद के माता-पिता का किया सम्मान

समारोह के दौरान शहीद अमित नेहरा के पिता जयसिंह नेहरा और माता संतोष देवी का शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। उपस्थित लोगों ने शहीद परिवार के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

वक्ताओं ने किया शहीद के बलिदान को नमन

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शहीद अमित नेहरा का बलिदान सदैव क्षेत्रवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को समाज कभी नहीं भूल सकता। युवाओं से शहीदों के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का आह्वान भी किया गया।

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

प्रतिमा अनावरण समारोह के बाद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिथियों और ग्रामीणों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा उनकी देखभाल का संकल्प लिया।

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

कार्यक्रम में रणवीर डूडी, सुरेन्द्र चनाना, पूर्व चेयरमैन राजबाला, विद्याधर, कुलदीप, मुकेश पातुसरी, राजकुमार मूंड, इन्द्राज धींवा, सुरेन्द्र भाम्बू, निहाल सिंह, अली, शरीफ कुरैशी, सलीम, अंकित झाझरिया, जीतेन्द्र कुमार, सुमेर सिंह कुल्हरिया, नरोत्तम गजराज, सुभाष धींवा, राजवीर धींवा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरेश बड़सरा, शहीद की बड़ी बहन सुमन, पवन कुमार बुडानिया, मामा रामसिंह, फुलाराम सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने शहीद अमित नेहरा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया।

Related Articles