[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व पर्यावरण दिवस पर चिकित्सा विभाग ने किया पौधारोपण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विश्व पर्यावरण दिवस पर चिकित्सा विभाग ने किया पौधारोपण

खेतड़ी में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, कर्मचारियों ने लगाए छायादार पौधे

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया।

इस दौरान ब्लॉक परिसर में बरगद सहित करीब एक दर्जन छायादार पौधे लगाए गए। उपस्थित कर्मचारियों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित बनाए रखना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि घर, परिवार, कार्यालय परिसर और आसपास स्वच्छता बनाए रखने से वातावरण शुद्ध रहता है तथा बीमारियों की संभावना भी कम होती है।

उन्होंने बताया कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण के कारण मौसमी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं, जिससे आमजन को कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए।

इस अवसर पर उप जिला अस्पताल परिसर में भी पर्यावरण प्रेमी संजय भूरिया के नेतृत्व में अस्पताल स्टाफ द्वारा पार्क में श्रमदान किया गया। कर्मचारियों ने परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता और हरियाली का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बलबीर सिंह भालोठिया, वीरेंद्र नेहरा, सतीश मान, रजत शर्मा, कैलाश सैनी, संदीप प्रजापति सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। चिकित्सा विभाग के इस आयोजन से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।

Related Articles