सरदारशहर पुलिस ने ट्रांसफॉर्मर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा:चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, वाहन और सामान बरामद
सरदारशहर पुलिस ने ट्रांसफॉर्मर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा:चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, वाहन और सामान बरामद
सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस ने ट्रांसफार्मर से बिजली सामग्री चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की गई सामग्री और वारदात में इस्तेमाल किया गया बोलेरो वाहन भी बरामद किया गया है।
29 मई को दिया था वारदात को अंजाम
थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया-नैयासर निवासी रोहिताश पुत्र भगवानाराम ब्राह्मण ने 2 जून 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 29 मई की रात हनुमानगढ़ रोड स्थित प्रकाश बुचा के पीके फार्म हाउस के सामने लगे ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोर बिजली सामग्री चुरा ले गए थे।
विभिन्न क्षेत्रों में की जांच पड़ताल
पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार और वृत्ताधिकारी कुलदीप वालिया के मार्गदर्शन में विशेष टीमों का गठन किया गया। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई और उपनिरीक्षक रामफूल मीणा के नेतृत्व में इन टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से सरदारशहर, रतनगढ़, सुजानगढ़ और सीकर जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों में गहन जांच-पड़ताल की।
चार आरोपियों को हिरासत में लिया
जांच के दौरान, पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरड़की निवासी रविशंकर (21), राहुल (23), ललाणा निवासी पवन (26) और खोड़ा निवासी रमेश (21) के रूप में हुई है। सभी आरोपी हनुमानगढ़ जिले के रहने वाले हैं।
चोरी का माल और वारदात में काम में ली गई गाड़ी जब्त
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद वारदात में प्रयुक्त बोलेरो वाहनऔर चोरी किया गया माल बरामद कर लिया है। पुलिस अब इन आरोपियों से क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की वारदातों और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में गहन पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामफूल मीणा, कॉन्स्टेबल अनिल कुमार, राजेन्द्र सिंह, शिव कुमार और विनोद कुमार की विशेष भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2198464


