खेजड़ा गांव में मोबाइल टॉवर में लगी आग:लाखों का नुकसान; भूमि मालिक पर आग लगाने का आरोप, केस दर्ज
खेजड़ा गांव में मोबाइल टॉवर में लगी आग:लाखों का नुकसान; भूमि मालिक पर आग लगाने का आरोप, केस दर्ज
सरदारशहर : भानीपुरा क्षेत्र के खेजड़ा गांव में एक मोबाइल टॉवर में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इस घटना में टॉवर के कीमती उपकरण, केबल और शेल्टर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। आगजनी के कारण खेजड़ा गांव और आसपास के क्षेत्र में मोबाइल तथा इंटरनेट सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।
झुंझुनूं जिले के पिचानवा निवासी कंपनी के सुपरवाइजर महेश शर्मा ने भानीपुरा थाने में इस संबंध में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, 1 जून की रात करीब 10 बजे टेक्नीशियन सुरेश बेनीवाल ने उन्हें खेजड़ा गांव स्थित एक कंपनी के टॉवर में आग लगने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचने पर सुपरवाइजर महेश शर्मा और जलेसिंह यादव ने वोडाफोन का बीटीएस (बेस ट्रांसीवर स्टेशन), केबलें और शेल्टर पूरी तरह जला हुआ पाया।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जिस भूमि पर टॉवर स्थापित है, उसके मालिक ने ही इस आगजनी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मामले की जांच उपनिरीक्षक सुखवीर सिंह को सौंपी गई है, जो घटना के सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रहे हैं। टॉवर का शेल्टर और बीटीएस जलने के कारण खेजड़ा गांव और आसपास के इलाके में मोबाइल नेटवर्क अभी भी पूरी तरह ठप है। पुलिस भूमि मालिक द्वारा आग लगाने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2198464


