मुस्लिम समाज की गौमाता राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग:राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन, संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
मुस्लिम समाज की गौमाता राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग:राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन, संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
चूरू : चूरू जिले के बीदासर में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम अमीलाल यादव को सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि गाय भारतीय संस्कृति, सभ्यता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार है। देश के करोड़ों लोगों की आस्था गौमाता से जुड़ी हुई है। इसके अतिरिक्त दुग्ध उत्पादन, कृषि कार्य, जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण में भी गाय का महत्वपूर्ण योगदान है। भारतीय समाज में गाय को सम्मान और आदर की दृष्टि से देखा जाता है।
बीदासर मुस्लिम समाज का मानना है कि गौमाता को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने से उसके संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा। इससे देश में सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश और अधिक मजबूत होगा। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह निर्णय देशवासियों की भावनाओं का सम्मान करने वाला भी होगा।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि गौमाता के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व को देखते हुए उसे भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए।
इस अवसर पर अफजल हुसैन सलामपुरिया, शहर काजी हाफिज शरीफ, हाफिज रमजान, हाफिज मुस्लिम, एडवोकेट इरफान सोलंकी, इमरान भुट्टा, सोहेल सोलंकी, सलमान भुट्टा, समीर भुट्टा, रियांश सोलंकी, इमरान और जमीर सहित कई सदस्य मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2198464


