[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर के आसपालसर में किसानों का विरोध प्रदर्शन:किसानों का आरोप-पर्याप्त मुआवजा देने किया इनकार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर के आसपालसर में किसानों का विरोध प्रदर्शन:किसानों का आरोप-पर्याप्त मुआवजा देने किया इनकार

सरदारशहर के आसपालसर में किसानों का विरोध प्रदर्शन:किसानों का आरोप-पर्याप्त मुआवजा देने किया इनकार

सरदारशहर : सरदारशहर के आसपालसर गांव में 765 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन के निर्माण कार्य को लेकर किसानों और पावरग्रिड कंपनी के बीच विवाद बढ़ गया है। अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में किसानों ने उचित मुआवजे की मांग करते हुए कार्य रोकने की चेतावनी दी है।

किसान बोले-पर्याप्त मुआवजा देने से इनकार

किसान सभा के नेताओं का आरोप है कि पावरग्रिड कंपनी किसानों की भूमि से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के बदले पर्याप्त मुआवजा देने से इनकार कर रही है। किसानों के विरोध के कारण गुरुवार को प्रस्तावित कार्य शुरू नहीं हो सका। किसानों का कहना है कि कंपनी प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में काम शुरू करवाना चाहती थी, लेकिन किसानों के एकजुट विरोध के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया।

किसानों की अनदेखी का आरोप

मौके पर भानीपुरा तहसीलदार, भानीपुरा थाना प्रभारी और पावरग्रिड कंपनी के अधिकारियों के बीच किसानों से वार्ता हुई। हालांकि, मुआवजे के मुद्दे पर कोई सहमति नहीं बन पाई। वार्ता विफल रहने के बाद किसानों ने अपना आंदोलन जारी रखने की घोषणा की। किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि जब तक मुआवजे को लेकर कोई स्पष्ट निर्णय नहीं होता, तब तक क्षेत्र में निर्माण कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा।

ये रहे मौजूद

इस दौरान किसान सभा के तहसील अध्यक्ष भगवानाराम जाखड़, रामकरण भांभू, एसएफआई नेता संदीप भारतीय, हरि जांघू, सुरजाराम चौधरी, हेमराज प्रजापत, हाकम सिंह, शिवभगवान जांघू, रामदेव भाकर और जयनारायण सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Related Articles