श्रीमाधोपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार:समझौता कराने गए युवक से की थी मारपीट, सिर पर कांच की बोतल से किया था वार
श्रीमाधोपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार:समझौता कराने गए युवक से की थी मारपीट, सिर पर कांच की बोतल से किया था वार
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर थाना पुलिस ने एक पुराने हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी मुकेश गुर्जर को गिरफ्तार किया है। मुकेश मंडा मदनी (खाटूश्यामजी) का निवासी है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इस मामले में तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।
सिर पर कांच की बोतल से किया हमला
थानाधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया- मामला 10 दिसंबर 2023 का है। मालीराम बिजारणियां ने अपने बेटे बंशीधर पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि 4 दिसंबर 2023 की रात बाईपास रोड पर बंशीधर के साथ मारपीट की गई थी। इस दौरान उसके सिर पर कांच की बोतल से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था।
11 दिसंबर 2023 को इलाज के दौरान मौत
रिपोर्ट दर्ज होने के एक दिन बाद, 11 दिसंबर 2023 को उपचार के दौरान बंशीधर की मौत हो गई। पुलिस जांच में यह मामला हत्या में बदल गया। जांच में सामने आया कि राजू और सुभाष मंगावा के बीच पुरानी रंजिश थी। मृतक बंशीधर दोनों पक्षों में समझौता कराने के लिए घटनास्थल पर पहुंचा था। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और आरोपियों ने उसे दुकान के पीछे ले जाकर हमला कर दिया।
तीन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम दे रहीं दबिश
पुलिस ने अब हत्या के मुख्य आरोपी मुकेश गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में नामजद अन्य आरोपी सुभाष मंगावा, राहुल और मोनू उर्फ मनोज अभी भी फरार हैं। इन तीनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2198464


