[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांसद बोले- कनेक्शन के बिल 15-20 हजार,लेकिन पानी नहीं:जलदाय ऑफिस के बाहर किसानों का धरना, कहा- जल्द समाधान नहीं तो करेंगे आंदोलन

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सांसद बोले- कनेक्शन के बिल 15-20 हजार,लेकिन पानी नहीं:जलदाय ऑफिस के बाहर किसानों का धरना, कहा- जल्द समाधान नहीं तो करेंगे आंदोलन

सांसद बोले- कनेक्शन के बिल 15-20 हजार,लेकिन पानी नहीं:जलदाय ऑफिस के बाहर किसानों का धरना, कहा- जल्द समाधान नहीं तो करेंगे आंदोलन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में पेयजल समस्या और जल जीवन मिशन में अनियमितताओं को लेकर जलदाय विभाग के ऑफिस के बाहर किसानों ने सांकेतिक धरना दिया। गुरुवार को अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से जलदाय विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। किसानों ने जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सांसद अमराराम ने आरोप लगाया है कि कई जगह पानी के कनेक्शन के बिल 15 से 20 हजार रुपए आ रहे हैं, लेकिन अभी तक पानी ही नहीं मिल पा रहा है।

सीकर में पेयजल समस्या और जल जीवन मिशन में अनियमितताओं को लेकर जलदाय विभाग के ऑफिस के बाहर किसानों ने सांकेतिक धरना दिया।
सीकर में पेयजल समस्या और जल जीवन मिशन में अनियमितताओं को लेकर जलदाय विभाग के ऑफिस के बाहर किसानों ने सांकेतिक धरना दिया।

पानी की टंकी बनाई तो पानी नहीं आ रहा

सांसद अमराराम ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत गांवों में न तो नियमित रूप से पानी पहुंच रहा है और न ही लोगों को पीने का पानी मिल पा रहा है। कहीं पर पानी की टंकी बनाई गई है तो उसमें पानी नहीं आ रहा। कहीं पर पाइपलाइन डाली गई और कहीं पर पाइपलाइन नहीं डाली गई, कनेक्शन तक नहीं किए गए।

कनेक्शन के बिल 15 से 20 हजार रुपए तक भेजे जा रहे

सांसद ने कहा कि जहां हैंडपंप लगाए गए, वहां भी पानी नहीं आ रहा। इसके बावजूद भी लोगों को भारी-भरकम बिल दिए जा रहे हैं। कनेक्शन के बिल 15 से 20 हजार रुपए तक के भेजे जा रहे हैं। लेकिन समय पर सप्लाई ही नहीं हो पा रही। ऐसे में आज आक्रोश जताया गया है।

अमराराम ने कहा कि जलदाय विभाग के द्वारा बिलिंग में भी गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। इन सब समस्याओं को समय पर दूर नहीं किया गया तो मजबूरन बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा। प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक पेमाराम, माकपा नेता किशन पारीक सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles