[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोठड़ा में ब्लास्टिंग विवाद:ग्रामीणों ने जयपुर में सांसद हनुमान बेनीवाल से की मुलाकात, न्याय की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

गोठड़ा में ब्लास्टिंग विवाद:ग्रामीणों ने जयपुर में सांसद हनुमान बेनीवाल से की मुलाकात, न्याय की मांग

गोठड़ा में ब्लास्टिंग विवाद:ग्रामीणों ने जयपुर में सांसद हनुमान बेनीवाल से की मुलाकात, न्याय की मांग

नवलगढ़ : गोठड़ा गांव में ब्लास्टिंग और खनन गतिविधियों को लेकर गुरुवार को ग्रामीण सांसद हनुमान बेनीवाल के आवास पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मामले से अवगत कराते हुए न्याय की मांग की। ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि ब्लास्टिंग की शिकायत के बाद उन पर कार्रवाई होने के बजाय पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत कर्ताओं को ही डराया-धमकाया जा रहा है।

सांसद बेनीवाल ने ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक की शिकायत पर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना और निष्पक्ष जांच करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। शिकायतकर्ताओं को परेशान करना एक गंभीर विषय है।

सांसद ने मुख्यमंत्री भजनलाल से मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने, शिकायतकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषी अधिकारियों-पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बंटी नेहरा, ओमप्रकाश एचरा, संजीव कालीरावणा, विक्रम, सुरेश कालीरावणा, विकास पचार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles