[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में सीवरेज व्यवस्था फिर फेल, सड़कों पर गंदा पानी:वार्ड 41, 42 और 44 के लोग परेशान, अधिकारी बोले-विभाग को पत्र लिखा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में सीवरेज व्यवस्था फिर फेल, सड़कों पर गंदा पानी:वार्ड 41, 42 और 44 के लोग परेशान, अधिकारी बोले-विभाग को पत्र लिखा

नवलगढ़ में सीवरेज व्यवस्था फिर फेल, सड़कों पर गंदा पानी:वार्ड 41, 42 और 44 के लोग परेशान, अधिकारी बोले-विभाग को पत्र लिखा

नवलगढ़ : नवलगढ़ में करोड़ों रुपए की लागत से बनी सीवरेज व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। वार्ड संख्या 41, 42 और 44 में सीवरेज लाइनें चोक होने के कारण चैंबरों से गंदा पानी सड़कों और गलियों में फैल रहा है। इससे क्षेत्र के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त

शुक्रवार को स्थिति इतनी खराब हो गई कि एक परिवार पूरे दिन अपने घर में ही कैद रहने को मजबूर हो गया और बाहर नहीं निकल सका। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

जेटिंग मशीन से की सफाई

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि सीवरेज व्यवस्था का रखरखाव कर रही कंपनी समस्या का स्थायी समाधान करने के बजाय जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रही है। कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि व्यवस्था पहले से ही खराब थी। इस पर सवाल उठ रहा है कि यदि व्यवस्था खराब थी, तो उसे सुधारने की जिम्मेदारी किसकी थी और आम जनता इसकी परेशानी क्यों भुगते?

यह स्थिति केवल इन्हीं वार्डों तक सीमित नहीं है। ब्राह्मणी जोहड़ी क्षेत्र में भी गंदे पानी का जमाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे दुर्गंध और प्रदूषण की समस्या गंभीर होती जा रही है।

अधिकारी बोले-विभाग को पत्र भेजा

नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी द्वारा बिगाड़ी गई व्यवस्था को लेकर डीएलबी (स्थानीय निकाय विभाग) को पत्र भेजा गया है और मामले की निगरानी की जा रही है। वहीं, क्षेत्रवासियों का कहना है कि उन्हें बहानों से नहीं, बल्कि ठोस समाधान से मतलब है। करोड़ों की परियोजना के बावजूद यदि लोग गंदे पानी में रहने को मजबूर हैं, तो जिम्मेदारी तय होना आवश्यक है।

Related Articles