[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला समाज अध्यक्ष ने गोठड़ा स्कूल को भेंट किया इंवर्टर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महिला समाज अध्यक्ष ने गोठड़ा स्कूल को भेंट किया इंवर्टर

महिला समाज अध्यक्ष ने गोठड़ा स्कूल को भेंट किया इंवर्टर

खेतड़ी नगर : केसीसी महिला समाज अध्यक्ष रीना गुप्ता द्वारा शुक्रवार को गोठड़ा स्थित शहीद धर्मपाल सैनी राउमावि को इंवर्टर भेंट किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुभाष चनेजा ने की। मुख्य अतिथि महिला समाज सदस्य सुधा शर्मा थी। सुधा शर्मा ने कहा कि केसीसी महिला समाज अध्यक्ष रीना गुप्ता द्वारा स्कूल को इंवर्टर भेंट किया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। स्कूल प्रशासन ने इस समस्या से महिला समाज अध्यक्ष रीना गुप्ता को अवगत करवाया था, जिस पर उन्होंने विद्यार्थियों को गर्मी व बिजली समस्या से राहत दिलाने के लिए स्कूल में इंवर्टर देने की घोषणा की थी। प्रधानाचार्य सुभाष चनेजा ने कहा कि इंवर्टर मिलने से विद्यालय में बिजली कटौती के दौरान भी पंखे व आवश्यक विद्युत उपकरण संचालित हो सकेंगे, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी। उन्होंने महिला समाज अध्यक्ष रीना गुप्ता एवं खेतड़ी नगर महिला समाज का आभार जताते हुए कहा कि सामाजिक सहयोग से सरकारी विद्यालयों को नई मजबूती मिल रही है। इस मौके पर शबनम सैयद, नासीर हुसैन, होशियार सिंह, शंभूसिंह सहित स्कूल स्टाफ आदि मौजूद थे।

Related Articles