विश्व पर्यावरण दिवस पर कर्मचारियों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ, पौधारोपण कर देखभाल का संकल्प
विश्व पर्यावरण दिवस पर कर्मचारियों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ, पौधारोपण कर देखभाल का संकल्प
खेतड़ी नगर : केसीसी प्रशासन भवन परिसर में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली तथा पौधारोपण कर उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य नवनियुक्त कार्यपालक निदेशक पुरुषोत्तम दास बोहरा थे। मुख्य अतिथि बोहरा ने संबोधित करते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को याद दिलाने का अवसर है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम “जलवायु परिवर्तन के खिलाफ तत्काल कदम उठाना और सामूहिक कार्रवाई को बढ़ावा देना” है। उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान, जल संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भूमिका निभानी होगी।
पौधारोपण, जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। कार्यक्रम में मनीष गवई ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण तथा प्रत्येक व्यक्ति द्वारा कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने की शपथ दिलाई। वहीं मुन्नालाल जैदिया ने विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व एवं इसके उद्देश्य पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर प्रशासन भवन परिसर एवं चांदमारी खदान परिसर में पौधारोपण किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लगाए गए पौधों की नियमित सार-संभाल करने की जिम्मेदारी भी ली।
इस दौरान महाप्रबंधक (प्रशासन) मानव संसाधन संजय शिवदर्शी, महाप्रबंधक (कंसनट्रेटर) वीके इंद्रा, मनीष गवई, मयूख चटर्जी, केसीएमएस महामंत्री श्यामलाल सैनी, केटीएसएस सचिव विनय त्यागी, डॉ. दीपिका खुराना, वीबी गुप्ता, डॉ. गोपाल राठी, गरूड़ा रामूजी, देवेंद्र वर्मा, सुनील कटेवा, ऋचा भटनागर, अश्वनी गुरावड़िया, विनायक साहू, राजेश डांढेल, हसरत हुसैन, घनश्याम, प्रवीण कुमार, जयप्रकाश, हरीचरण, अमरसिंह भालोठिया, जगदीश जोशी, मनोज लमोरिया, राजा आशीष, प्रिया दीक्षित, सुधा शर्मा, पार्वती देवी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2198387


