[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का जागरूकता अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का जागरूकता अभियान

चूरू में विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का जागरूकता अभियान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) चूरू की ओर से जिलेभर में पर्यावरण संरक्षण एवं विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। रेलवे स्टेशन, पुराने बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित शिविरों में पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLV) ने आमजन को पर्यावरण संरक्षण, बाल विवाह रोकथाम, नशा मुक्ति, बाल शिक्षा, वरिष्ठ नागरिक अधिकार, गरिमा योजना, जागृति योजना, स्थायी लोक अदालत तथा पीड़ित प्रतिकार योजना की जानकारी दी।

पीएलवी विक्रम प्रजापत, खुशी सैनी, ममता कड़वासरा, पिंकी, अंकिता शर्मा एवं संजू कलेरा ने लोगों को कानूनी अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। वक्ताओं ने नशा मुक्त समाज, बाल शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए आमजन से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्राप्त की।

Related Articles