विश्व पर्यावरण दिवस पर नेचर पार्क में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
विश्व पर्यावरण दिवस पर नेचर पार्क में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नेचर पार्क में जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा के साथ सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर अभिषेक चोटिया, भास्कर शर्मा नरेन्द्र काछवाल, विमला गढ़वाल, सुरेश सारस्वत, मोहन गढ़वाल, अख्तर खान सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारियों ने शिरकत की और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इसी के साथ ‘वंदे गंगाः जल संरक्षण जन अभियान’ का समापन समारोह आयोजित कर जल व पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मानित किया गया। पेड़ धरती का सबसे बड़ा गहना हैं। यदि हम आज पेड़ों और पर्यावरण की रक्षा करेंगे तो आने वाली पीढ़ियां हमें याद रखेंगी।
जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि भविष्य में पानी सबसे बड़ी चुनौती बनने वाला है, इसलिए हमें जल संरक्षण और सदुपयोग के प्रति जागरूक होना होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में अपनी जल संपदा को सहेजने के लिए जनचेतना का वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान चलाकर प्रकृति की सेवा करने का काम किया है।
यदि हम प्राकृतिक संसाधनों के समुचित उपयोग और उनके संरक्षण के लिए समय के साथ सतर्क रहेंगे तो मानवता का अस्तित्व बचा रहेगा। इसलिए हम अच्छी पर्यावरणीय आदतों को अपनाएं और पर्यावरण के प्रति अपने नैतिक दायित्वों का निर्वहन करें। वन्यजीव संरक्षण के लिए आवश्यक संसाधनों एवं वाहनों की उपलब्धता के लिए सकारात्मक प्रयास करने की बात कही।
जल व पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नीरज जांगिड़ एवं जिले के 03 सर्वश्रेष्ठ इको क्लब विद्यालयों के विद्यार्थी राउमावि ढाढरिया बणीरोतान से अवनी मीणा, राउमावि कांधरान से प्रशांत व पीएमश्री राउमावि खेजड़ा के जितेन्द्र गोदारा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण जागरूकता आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पार्क परिसर में पौधरोपण कर व परिंडों में पानी डालकर वन्यजीव व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस दौरान सीपी शर्मा, श्रीराम पीपलवा, रवि दाधीच, कमल सैनी, योगेश शर्मा, नीरज जांगिड, जयपाल सिंह टेकनेट, निखिल प्रजापत, यश सैनी, कालू गौड, गोपी शर्मा, जे पी प्रजापत, दयाल सिंह निर्माण, सहित अन्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2198380


