[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू पुलिस की बड़ी सफलता, 100 चोरी व गुम मोबाइल बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू पुलिस की बड़ी सफलता, 100 चोरी व गुम मोबाइल बरामद

चूरू पुलिस की बड़ी सफलता, 100 चोरी व गुम मोबाइल बरामद

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू जिला पुलिस ने चोरी एवं गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 100 मोबाइल फोन रिकवर किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है।

जिला पुलिस अधीक्षक निष्चय प्रसाद ने बताया कि CEIR पोर्टल के माध्यम से 15 मई से 31 मई 2026 तक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान साइबर सेल एवं विभिन्न पुलिस थानों की संयुक्त टीमों ने कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए।

बरामद मोबाइलों में Apple, Samsung, OnePlus, Xiaomi, Vivo, Realme, Oppo, iQOO और Nothing जैसी प्रमुख कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल हैं। ये मोबाइल कोतवाली चूरू, सदर चूरू, दूधवाखारा, रतननगर, मालसी, तारानगर, राजगढ़, सिधमुख, सरदारशहर, भानीपुरा, रतनगढ़, राजलदेसर, सुजानगढ़, बीदासर सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों से रिकवर किए गए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए जाएंगे। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे मोबाइल को ट्रेस कर बरामद किया जा सके।

इस कार्रवाई को साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन को राहत पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Related Articles