राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, किया पौधरोपण
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, किया पौधरोपण
रतनगढ़ : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन श्री संचियालाल बैद आदर्श विद्या मंदिर में जिला शिक्षा अधिकारी हरबंश लाल जानू की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी संदीप व्यास ने पौधरोपण कर किया।
संदीप व्यास ने सभी से अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने का आह्वान किया। अध्यक्षीय संबोधन में हरबंश लाल जानू ने कहा कि आधुनिक भौतिक जीवनशैली के कारण पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसी तकनीकों का उपयोग करना आवश्यक है, जिससे प्रकृति को कम से कम नुकसान पहुंचे। उन्होंने पौधारोपण के साथ पौधों के संरक्षण पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर समाजसेवी एवं शिक्षाविदों ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय में पौधरोपण में सहयोग करने वाले विजय कुमार नाहरिया, विक्रम सैनी, शीशपाल और मूलचंद डूडी का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संचालन परमेश्वर गौड़ ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2198324


