राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के ब्लॉक चुनाव संपन्न, कंवल अध्यक्ष व मीणा मंत्री निर्वाचित
राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के ब्लॉक चुनाव संपन्न, कंवल अध्यक्ष व मीणा मंत्री निर्वाचित
रतनगढ़ : राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) ब्लॉक रतनगढ़ का वार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन कार्यक्रम शुक्रवार को ज्योति पाठशाला परिसर में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
अधिवेशन में कोषाध्यक्ष द्वारा गत वर्ष का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया, वहीं निवर्तमान अध्यक्ष नरेंद्र नायक ने शिक्षकों को संगठित एवं एकजुट रहने का संदेश दिया चुनाव अधिकारी शिवकुमार गाडगिल, चुनाव प्रभारी मोहनलाल अर्जुन तथा चुनाव पर्यवेक्षक राकेश कुमार नायक के निर्देशन में सम्पन्न निर्वाचन प्रक्रिया में अनिल कुमार कंवल अध्यक्ष, नेतराम मीणा मंत्री एवं जगदीश प्रसाद चौहान कोषाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं राजेंद्र बाकोलिया को ब्लॉक सभाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवाराम मेघवाल ने कहा कि वर्तमान समय शिक्षक एवं विद्यार्थियों दोनों के लिए चुनौतियों से भरा हुआ है। ऐसे दौर में संगठनों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक संगठनों का उपयोग केवल स्वार्थ सिद्धि का माध्यम नहीं, बल्कि शिक्षक हितों एवं शिक्षा के भविष्य की रक्षा का सशक्त मंच होना चाहिए। निर्वाचन प्रक्रिया के उपरांत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण प्रेमी मोहनलाल अर्जुन के सहयोग से जिलाध्यक्ष शिवाराम मेघवाल तथा उपस्थित शिक्षक साथियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस दौरान शिक्षकों ने अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम को वीरेंद्र जायसवाल (प्राचार्य), पूनम सेन एवं लालचंद मीणा सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित करते हुए शिक्षक एकता, संगठन की मजबूती एवं सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी पर बल दिया। इस अवसर पर दानाराम मेघवाल, रामकिशोर, भंवरलाल सांवा, पूसाराम मेघवाल, शैलेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2198323


