[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्ष मित्र सम्मान समारोह आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्ष मित्र सम्मान समारोह आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्ष मित्र सम्मान समारोह आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

​नवलगढ़ : डूंडलोद फाटक स्थित नर्सरी के सौजन्य से ‘ऑक्सीजन जन आंदोलन – एक व्यक्ति एक पेड़’ अभियान के तहत शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्ष मित्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ (सांखू) के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

​कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अशोक कुमार शर्मा (मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, झुंझुनू) सहित अन्य वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और वृक्षारोपण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए तथा आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

कार्यक्रम में आत्माराम (सीबीईओ नवलगढ़), बनवारीलाल नेहरा (सेवानिवृत्त सीबीईओ खंडेला), डॉ. के.डी. यादव, डॉ. दयाशंकर जांगिड़, कुलदीप पुनिया (एसीबीईओ नवलगढ़), सुभाष चंद्र भूत, रामदेव भाम्मू, अमित शर्मा (सीए), सुभाष चंद्र (कृषि अधिकारी झुंझुनू), बजरंग सिंह (कृषि पर्यवेक्षक चेलासी), रोहिताश ढाका (सहायक निदेशक कृषि विभाग झुंझुनू), कमल कुमार (प्रबंधक एसबीआई मुकुंदगढ़) और बीरबल सिंह गोदारा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई वृक्ष मित्रों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में श्रवण कुमार फगेडिया (भदवासी), संत कुमार मीणा, उमेश कुमार माथुर, सुनीता शर्मा, संपत बुगालिया, मनोज कुमार रूंनला, राजू सैनी, नेकीराम पुनिया, बलवीर चौधरी, संतोष पिलानिया, मुकेश कुमार जाखड़, जितेंद्र सिंह, सुरेंद्र पूनिया, अशोक कुमार ढाका, नरेश कुमार टेलर, रवि नायक और बलवीर धायल सहित कई पर्यावरण प्रेमी शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान संजय कुमार सैनी का सभी अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया। इसके साथ ही वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ और कुलदीप पुनिया का स्वागत मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा द्वारा किया गया। अतिथियों ने नर्सरी संचालक संजय कुमार सैनी को भी साफा पहनाकर सम्मानित किया।

​कार्यक्रम का सफल संचालन सत्येंद्र सिंह बुगालिया ने किया। समारोह में शामिल हुए सभी नागरिकों को पौधे भेंट किए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को एक जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles