[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री ठड्डे वाले बालाजी मंदिर में अधिकमास महोत्सव, भजन संध्या के साथ आमरस भोग का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नीमकाथानामुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

श्री ठड्डे वाले बालाजी मंदिर में अधिकमास महोत्सव, भजन संध्या के साथ आमरस भोग का आयोजन

श्री ठड्डे वाले बालाजी मंदिर में अधिकमास महोत्सव, भजन संध्या के साथ आमरस भोग का आयोजन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

​मुकुंदगढ़ : शहर के बस स्टैंड रोड स्थित प्राचीन श्री ठड्डे वाले बालाजी मंदिर परिसर में गुरुवार शाम को विशेष भजन संध्या एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिकमास के पावन अवसर पर भक्तों और कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार शाम 8:15 बजे बालाजी महाराज को आम के रस का विशेष भोग लगाने के साथ हुई। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया था। भोग लगाने के बाद मंदिर प्रांगण में उपस्थित श्रद्धालुओं को पंगत में बिठाकर आमरस का प्रसाद वितरित किया गया। भीषण गर्मी के मौसम में ठंडे आमरस का प्रसाद पाकर श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता व्यक्त की।

प्रसाद वितरण के बाद मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद आयोजित भजन संध्या में स्थानीय गायकों ने बालाजी के भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं, जिस पर श्रद्धालु झूम उठे। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

मंदिर के पुजारी पंडित सुभाष शर्मा ने बताया कि अधिकमास में किए जाने वाले धार्मिक कार्यों का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि बजरंगबली को ऋतुफल अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही उन्होंने पंगत प्रसादी को समता और भाईचारे का प्रतीक बताया।
​इस आयोजन को सफल बनाने में मंदिर के कार्यकर्ताओं और स्थानीय भक्तों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में मुकुंदगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी कई श्रद्धालु शामिल हुए।

Related Articles