[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ ने पौधारोपण व परिंडा अभियान का किया शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ ने पौधारोपण व परिंडा अभियान का किया शुभारंभ

कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ ने पौधारोपण व परिंडा अभियान का किया शुभारंभ

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कस्बे के मुरारका गार्डन में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सुशील पारीक के निर्देशानुसार पौधारोपण एवं परिंडा अभियान का शुभारंभ किया गया। वरिष्ठ कांग्रेस सेवादल के अयूब बिलू एवं जिला कांग्रेस कमेटी झुंझुनूं पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लोकेश जांगिड़ के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे लगाए गए तथा पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। साथ ही गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना भी मानवीय जिम्मेदारी है।]

इस अवसर पर प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील गुर्जर, प्रदीप शर्मा, महेंद्र सैनी, अनिल शर्मा, विजय वाल्मीकि, प्रमोद शर्मा, यूथ कांग्रेस के अनिल सैनी, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष जयवीर गुजराती, भूपेश पारीक, अख्तर बारुदगरान, अरुण शर्मा, आदिल खत्री, मनोज गुर्जर, अंकित दाधीच, रामगोपाल शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरण का संकल्प लिया।

Related Articles