विश्व पर्यावरण दिवस पर खेतड़ी के गोपाल कृष्ण शर्मा व नंगली सलेदी सिंह के भूपेंद्र सिंह शेखावत राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित
विश्व पर्यावरण दिवस पर खेतड़ी के गोपाल कृष्ण शर्मा व नंगली सलेदी सिंह के भूपेंद्र सिंह शेखावत राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जयपुर स्थित होटल क्लार्क्स में राजस्थान एनवायरमेंट एंड एनर्जी कंजर्वेशन सेंटर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेशभर में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वन्यजीव संरक्षण एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 लोगों को राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया गया।समारोह में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर खेतड़ी के पर्यावरण प्रेमी गोपाल कृष्ण शर्मा तथा गौ संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर नंगली सलेदी सिंह गौशाला के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह शेखावत को राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया।

संस्था के अध्यक्ष वैभव भारद्वाज एवं सचिव मोहित प्रताप सिंह ने बताया कि समारोह में सहकारिता विभाग के सचिव डॉ. समित शर्मा, पद्मश्री लक्ष्मण सिंह लापोड़िया, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सी.पी. जोशी, प्रोफेसर एम.के. पंडित, उपवन संरक्षक अनुराग कुमार भटनागर, पूर्व आईएएस दामोदर शर्मा, निदेशक एनवायरमेंट केरल श्रीकांतन नायर, रजनीश जैन एवं मोहन सिंह निर्वाण सहित अन्य अतिथियों ने सम्मान प्रदान किए।समारोह में पर्यावरण एवं गौ संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई तथा समाज में प्रकृति संरक्षण और पशु कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया गया। सम्मान प्राप्त करने पर दोनों ने इसे अपने कार्यों के प्रति समाज के विश्वास और प्रोत्साहन का प्रतीक बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2198250

