[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अलार्म जैसी आवाज निकालते हैं ये पक्षी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अलार्म जैसी आवाज निकालते हैं ये पक्षी

अफ्रीका से आए 100+ ब्लू चिक्ड बी ईटर, गर्मी में प्रजनन के लिए तालछापर को चुना, परिवार बढ़ाने के बाद नवंबर में लौट जाएंगे

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

छापर : भीषण गर्मी मे अफ्रीका मूल के ब्लू चिक्ड बी ईटर नामक पक्षियों को पसंद है। इस प्रजाति के 100 से अधिक पक्षी पिछले कुछ दिनों में बीदासर के निकटवर्ती तालछापर अभयारण्य में डेरा डाल चुके हैं। ये पक्षी भीषण गर्मी में प्रजनन क्रिया करने अभयारण्य पहुंचे हैं। परिवार की संख्या में बढ़ोतरी करने के बाद नवंबर में वापस स्वदेश की उड़ान भरेंगे वन्यजीव विशेषज्ञ अनिल कुमार पूनिया ने बताया कि इस पक्षी का वैज्ञानिक नाम मेरोपस प्रसिकस है। यह अत्यधिक सुंदर और रंगीन चिड़िया है। इनकी मधुर ड्रिप-ड्रिप अलार्म जैसी आवाज वातावरण को गुंजायमान करती है। चटख हरे रंग वाले इस पक्षी की चोंच व पैरों का रंग काला होता है। माथे पर हल्का नीला रंग, गले व चोंच तक पीला रंग होता है भीषण गर्मी में प्रजनन क्रिया करने ताल छापर अभयारण्य मे आये है

Related Articles