[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विषाक्त दवा के सेवन से युवक की मौत:सूरजगढ़ में इलाज के दौरान दम तोड़ा, पुलिस जांच में जुटी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

विषाक्त दवा के सेवन से युवक की मौत:सूरजगढ़ में इलाज के दौरान दम तोड़ा, पुलिस जांच में जुटी

विषाक्त दवा के सेवन से युवक की मौत:सूरजगढ़ में इलाज के दौरान दम तोड़ा, पुलिस जांच में जुटी

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ रोड स्थित हॉस्पिटल के पास विषाक्त दवा के सेवन से बेहोश हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान भूडनपुरा निवासी नितिन बेटा बाबूलाल के रूप में हुई है। नितिन को बेहोशी की हालत में सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस विषाक्त दवा के सेवन के कारणों की जांच कर रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा।

Related Articles