रींगस की श्रीराम कॉलोनी में पेयजल संकट:लोगों ने पीएचईडी सहायक अभियंता को सौंपा ज्ञापन, कहा- 800 मीटर क्षेत्र में लगाई जाए नई पाइपलाइन
रींगस की श्रीराम कॉलोनी में पेयजल संकट:लोगों ने पीएचईडी सहायक अभियंता को सौंपा ज्ञापन, कहा- 800 मीटर क्षेत्र में लगाई जाए नई पाइपलाइन
रींगस : रींगस की श्रीराम कॉलोनी में कई समय से पानी की समस्या को लेकर लोग परेशान है। जिसको लेकर स्थानिय निवासियों ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के सहायक अभियंता श्यामसुन्दर सैन को आज ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सहायक अभियंता को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए इसके शीघ्र समाधान की मांग की।
ज्ञापन में लोगों ने बताया कि श्रीराम कॉलोनी एक विकसित आवासीय क्षेत्र है, जिसमें लगभग 60 परिवार रहते हैं। पिछले दो वर्षों से कॉलोनीवासी पेयजल की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचित करने और अनुरोध करने के बाद भी अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
कॉलोनीवासियों ने बताया कि विभाग की ओर से बार-बार आश्वासन दिया गया कि खाटू श्याम जी रोड पर स्थित श्रीराम कॉलोनी की पेयजल लाइन को मुख्य लाइन से जोड़कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। हालांकि, लंबे समय से केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं। भीषण गर्मी के इस दौर में पानी की कमी के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
ज्ञापन के माध्यम से कॉलोनीवासियों ने मांग की है कि लगभग 800 मीटर क्षेत्र में नई पाइपलाइन बिछाकर कॉलोनी में नियमित एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। ज्ञापन मिलने के बाद सहायक अभियंता श्यामसुन्दर सैन ने कॉलोनीवासियों को आश्वस्त किया कि विभाग ने समस्या का गंभीरता से संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आवश्यक कार्रवाई कर पेयजल संकट का समाधान किया जाएगा। कॉलोनीवासियों ने उम्मीद जताई कि विभाग शीघ्र सकारात्मक कदम उठाकर क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान करेगा, जिससे लोगों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पोखर महला, मनोज शर्मा, सतीश चंद्र मिश्रा, पिंटू दयाल शर्मा, फूलचंद कुमावत, हरफूल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, पप्पू महला, नरेश शर्मा, झाबरमल, बंशीधर, योगेंद्र, गोविंद, कैलाशचंद, जुगल सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी और महिलाएं उपस्थित थीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2189354


