पृथ्वीपुरा में महिला से मारपीट और पथराव:मोबाइल भी तोड़ा, 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पृथ्वीपुरा में महिला से मारपीट और पथराव:मोबाइल भी तोड़ा, 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रानोली : रानोली थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुरा गांव में महिला से मारपीट, मोबाइल तोड़फोड़ और पथराव का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला को जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी है।
पृथ्वीपुरा निवासी पप्पूराम खटीक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 मई की सुबह करीब 7 बजे उनकी पत्नी मंजू देवी बकरी लाने के लिए घर से निकली थीं। जब वह गांव में सुमन देवी के घर की ओर गईं, तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
शिकायत के अनुसार, हंसराज, सुमन देवी, शिवराज, युवराज, खुशी, खुशबू, सम्पत, संदीप, अरुण और दीपिका ने मंजू देवी के साथ मारपीट की। आरोप है कि अरुण ने उनका मोबाइल छीनकर पत्थर से तोड़ दिया। मंजू देवी के शोर मचाने पर उनका पुत्र सौरभ और अन्य मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।
परिवादी ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में आरोपियों ने उनके घर पर पथराव किया। उन्होंने धमकी दी कि यदि थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई तो मंजू देवी और उनके पुत्र को जान से मार दिया जाएगा। घटना के समय मंजू देवी के पति मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे।
रानोली पुलिस ने पप्पूराम खटीक की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2189352


