भाई और साथी पर मारपीट का आरोप, पुलिस ने किया मामला दर्ज
भाई और साथी पर मारपीट का आरोप, पुलिस ने किया मामला दर्ज
गुढ़ागौड़जी : थाना क्षेत्र के टीटनवाड़ गांव स्थित महला की ढाणी में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक युवक ने अपने बड़े भाई और उसके साथी पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महला की ढाणी निवासी हरकेश जाट (30) ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 2 जून को दोपहर करीब 3 बजे वह घर पर मौजूद नहीं था। इसी दौरान उसका बड़ा भाई मनोज उसके घर पहुंचा और उसकी पत्नी संजना देवी के साथ बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगा। शाम को घर लौटने पर पत्नी ने उसे पूरी घटना की जानकारी दी। हरकेश के अनुसार, उसी रात करीब 10 बजे वह घर के पास स्थित होटल पर पान मसाला लेने गया था। वहां मनोज और राजेंद्र पुत्र जगदीश पहले से बैठे हुए थे। आरोप है कि दोनों उसे देखते ही गाली-गलौज करने लगे। जब उसने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो राजेंद्र ने लकड़ी के डंडे से उस पर हमला कर दिया। मारपीट में हरकेश के बाईं आंख के पास, बाएं हाथ तथा शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। इसके बाद वह मौके से भागकर अपने घर पहुंचा। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2185288


