झुंझुनूं में 1 से 30 जून तक ‘स्वनिधि महोत्सव’, स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा 50 हजार रुपये तक का ऋण
झुंझुनूं में 1 से 30 जून तक ‘स्वनिधि महोत्सव’, स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा 50 हजार रुपये तक का ऋण
50 हजार रुपये तक का मिलेगा ऋण
अभियान के तहत स्ट्रीट वेंडर्स, पथ विक्रेताओं, गिग वर्कर्स एवं असंगठित क्षेत्र के कामगारों को 15 हजार, 25 हजार और 50 हजार रुपये तक का ऋण रियायती ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। योजना में 7 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी, 2 हजार रुपये तक वार्षिक कैशबैक तथा क्रेडिट कार्ड सुविधा का लाभ भी दिया जाएगा।
अन्य योजनाओं में भी होगा पंजीकरण
स्वनिधि महोत्सव के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में भी पंजीकरण किया जाएगा। इनमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, मातृ वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना तथा बीओसीडब्ल्यू (BOCW) पंजीकरण शामिल हैं। साथ ही लाभार्थियों की सामाजिक एवं आर्थिक प्रोफाइलिंग भी की जाएगी।
अधिक से अधिक लाभार्थियों से भागीदारी की अपील
नगर परिषद आयुक्त ने सभी पात्र लाभार्थियों से शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2185094


