[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में प्रतिबंधित प्लास्टिक पर बड़ी कार्रवाई, 5000 किलो प्लास्टिक जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में प्रतिबंधित प्लास्टिक पर बड़ी कार्रवाई, 5000 किलो प्लास्टिक जब्त

सीकर में प्रतिबंधित प्लास्टिक पर बड़ी कार्रवाई, 5000 किलो प्लास्टिक जब्त

सीकर : शहर को प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त बनाने के अभियान के तहत जिला प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर रोड स्थित KIA शोरूम के पास एक गोदाम पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 5000 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग एवं सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई तथा संबंधित व्यापारियों पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

प्लास्टिक पर्यावरण संरक्षण अभियान एवं मिशन लाइफ के अंतर्गत यह संयुक्त कार्रवाई राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल और नगर परिषद सीकर की टीम द्वारा की गई। जांच के दौरान गोदाम में नियमों के विपरीत प्रतिबंधित प्लास्टिक का भंडारण और बिक्री पाए जाने पर कार्रवाई अमल में लाई गई।

अभियान जिला कलेक्टर आशीष मोदी के निर्देशन तथा प्रदूषण नियंत्रण मंडल की क्षेत्रीय अधिकारी सविता के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।

नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ नियमित रूप से निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेंगे।

आयुक्त शर्मा ने व्यापारियों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करने तथा आमजन से कपड़े, जूट और अन्य पर्यावरण-अनुकूल थैलों का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल सीकर के निर्माण में नागरिकों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

कार्रवाई में कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र गोदारा, सहायक कर्मचारी सुरेश मिठारवाल, कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता ओजस्व कड़वासरा, सूचना सहायक कुलदीप सहित प्रदूषण नियंत्रण मंडल एवं नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण और वितरण के मामलों में किसी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी तथा शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad