[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जनसंपर्क अधिकारी सूर्यकांत कुमावत ने संभाला पदभार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जनसंपर्क अधिकारी सूर्यकांत कुमावत ने संभाला पदभार

जनसंपर्क अधिकारी सूर्यकांत कुमावत ने संभाला पदभार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिले में नवनियुक्त जनसंपर्क अधिकारी सूर्यकांत कुमावत ने सोमवार को सूचना केंद्र, चूरू में अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सहायक प्रशासनिक अधिकारी रामचंद्र गोयल ने उन्हें पदभार ग्रहण करवाया।

कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सहायक जनसंपर्क अधिकारी मनीष कुमार, किशन उपाध्याय, कनिष्ठ सहायक प्रदीप कुमार माली, सूचना सहायक अक्षेता फलवारिया, सहायक प्रोग्रामर अभिषेक सरोवा, राहुल स्वामी, अशोक कुमार, दूलीचंद सोनी, संजय गोयल, विजय रक्षक सहित विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।

इस दौरान पत्रकार एवं जनमानस शेखावाटी न्यूज़ के ब्यूरो चीफ मोहम्मद अली पठान ने भी जनसंपर्क अधिकारी सूर्यकांत कुमावत का स्वागत कर उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सूर्यकांत कुमावत के नेतृत्व में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित होगा।

Related Articles