[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उप निरीक्षक मोहम्मद रफीक खान को सेवानिवृत्ति पर सम्मानपूर्वक विदाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उप निरीक्षक मोहम्मद रफीक खान को सेवानिवृत्ति पर सम्मानपूर्वक विदाई

उप निरीक्षक मोहम्मद रफीक खान को सेवानिवृत्ति पर सम्मानपूर्वक विदाई

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजस्थान पुलिस कमिश्नरेट में लंबे समय तक उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद उप निरीक्षक मोहम्मद रफीक खान के सेवानिवृत्त होने पर सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग, समाज के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके योगदान को सराहा।

चूरू के वार्ड संख्या 24 निवासी मोहम्मद रफीक खान ने अपने सेवाकाल के दौरान पाली जिले सहित बाद में राजस्थान पुलिस कमिश्नरेट जयपुर में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनके पिता स्वर्गीय मुमताज खान दिलावरखानी भी पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर पद पर सेवाएं दे चुके थे।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि मोहम्मद रफीक खान ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष देश और समाज की सुरक्षा के लिए समर्पित किए हैं। उनकी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, साहस और अनुशासन पुलिस विभाग के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।

विदाई समारोह में उपस्थित लोगों ने कहा कि उनकी कार्यशैली और समर्पण युवा पुलिसकर्मियों के लिए हमेशा मार्गदर्शक बने रहेंगे। सेवा-निवृत्ति के इस नए चरण में उनके स्वस्थ, सुखद, शांतिपूर्ण और खुशहाल जीवन की कामना की गई।

इस अवसर पर श्री ओमदास महाराज सांगलिया, पीर निसार खान बिसाऊ, हाकम अली खान, सिकंदर खान, अमजद खान, हाजी महफूज खान, बरकत खान (सूरतगढ़), युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ खान, एडवोकेट यूनुस खान सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी, रिश्तेदार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह में सभी ने मोहम्मद रफीक खान को उनके गौरवशाली सेवाकाल के लिए बधाई देते हुए नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles