अल्पसंख्यक मामलात विभाग द्वारा संचालित राजकीय अल्पसंख्यक बालक एवं बालिका छात्रावासों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू
अल्पसंख्यक मामलात विभाग द्वारा संचालित राजकीय अल्पसंख्यक बालक एवं बालिका छात्रावासों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर अल्पसंख्यक मामलात विभाग द्वारा संचालित राजकीय अल्पसंख्यक बालक एवं बालिका छात्रावास में सत्र 2026 – 27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आप सभी से गुजारिश है कि अपने आस पास इस बात का ज्यादा से ज्यादा ज़िक्र करें ताकि किसी जरूरतमन्द को आगे की पढ़ाई के लिए छात्रावास से फायदा मिल सके।
राजकीय अल्पसंख्यक बालक एवं बालिका छात्रावासों में किसी तरह की कोई फीस नहीं लगती यंहा रहना एवं खाना फ्री होता है साथ ही ड्रेस के लिए विभाग की तरफ से 3100/- के करीब रुपये भी दिए जाते हैं। अपने जिले में स्थित छात्रावासों में भी अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को जागरूक कर ज्यादा से ज्यादा एडमिशन करवाए वरना खाली सीट दूसरे समुदायों के जरूरतमंद विद्यार्थियों से भर दी जाएगी।
फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज लगाकर कार्यालय में 30 जून 2026 तक जमा करवाने है क्यूआर कोड से आप जयपुर जिले के लिए फॉर्म भर कर कागजात की हार्ड कॉपी कार्यालय में तय समय तक जमा करवाएं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2178243


