पाइपलाइन टूटने से शिवदयालपुरा में पेयजल संकट, हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद
पाइपलाइन टूटने से शिवदयालपुरा में पेयजल संकट, हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद
शिवदयालपुरा : पंचायत क्षेत्र के शिवदयालपुरा गांव में जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल व्यवस्था अधिकारियों की अनदेखी के चलते प्रभावित हो रही है। निराधनूं से शिवदयालपुरा आने वाली मुख्य पाइपलाइन शिशपाल सिलायच के घर तथा मोहर सिंह सिलायच के खेत के पास पिछले एक-दो दिनों से क्षतिग्रस्त पड़ी है, जिससे गांव में पेयजल संकट गहरा गया है।
ग्रामीण हरि सिंह राहड़ ने बताया कि पाइपलाइन टूटने के कारण गांव की जलापूर्ति लगभग बाधित हो गई है। भीषण गर्मी के इस दौर में ग्रामीणों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है और लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं।
ग्रामीणों के अनुसार पाइपलाइन फूटने से प्रतिदिन हजारों लीटर शुद्ध पेयजल व्यर्थ बह रहा है। बहता हुआ पानी खेतों और सड़क पर फैलने से कीचड़ की स्थिति बन गई है। एक ओर प्रशासन जल संरक्षण और पानी बचाने का संदेश दे रहा है, वहीं दूसरी ओर पाइपलाइन की खराबी के कारण कीमती पेयजल लगातार बर्बाद हो रहा है।
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से जलापूर्ति का दबाव भी कम हो गया है, जिससे कई घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से शीघ्र मरम्मत कार्य करवाकर जलापूर्ति सुचारू करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और पानी की बर्बादी रोकी जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2178220

