सड़क निर्माण रुकने पर चेजारान मोहल्ले में फूटा वार्डवासियों का गुस्सा, महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन
सड़क निर्माण रुकने पर चेजारान मोहल्ले में फूटा वार्डवासियों का गुस्सा, महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : कस्बे के वार्ड नंबर 14 स्थित चेजारान मोहल्ले में सड़क निर्माण कार्य बीच में रुक जाने से वार्डवासियों का आक्रोश मंगलवार को खुलकर सामने आ गया। अधूरे निर्माण कार्य के कारण रास्ते में पानी भर जाने से आमजन, बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
समस्या के विरोध में निवर्तमान पार्षद बसंत कुमार चेजारा के नेतृत्व में वार्ड की महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने पानी से भरे मार्ग में उतरकर प्रशासन एवं जिम्मेदार पक्ष के खिलाफ नाराजगी जताई।
वार्डवासियों का आरोप है कि पूरे मोहल्ले की सहमति और सड़क निर्माण के समर्थन के बावजूद एक व्यक्ति के विरोध के कारण विकास कार्य बाधित हो रहा है। उनका कहना है कि एक व्यक्ति की आपत्ति के चलते पूरे मोहल्ले को परेशानी झेलनी पड़ रही है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय और गर्मा गया जब महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने सड़क किनारे रखे इंटरलॉक पत्थरों को हटाकर एक तरफ रखना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
निवर्तमान पार्षद बसंत कुमार चेजारा ने कहा कि वे अपने वार्ड के लोगों को परेशान नहीं देख सकते। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वे कानूनी कार्रवाई और मुकदमों का सामना करने के लिए भी तैयार हैं, लेकिन वार्डवासियों की समस्या का समाधान करवाकर रहेंगे।
वार्डवासियों ने कहा कि नगर पालिका द्वारा सड़क निर्माण का टेंडर जारी किया जा चुका है, ऐसे में विकास कार्य को रोकना जनहित के खिलाफ है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य दोबारा शुरू करवाने की मांग की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक सड़क निर्माण पूरा नहीं होता, तब तक मोहल्लेवासियों को जलभराव और आवागमन की समस्या से जूझना पड़ेगा। अब लोगों की निगाहें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2178214

