झुंझुनूं में दो कारों में भिड़ंत, तीन लोग घायल:राहगीरों ने बाहर निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया; टक्कर के बाद क्रेटा खेत में घुसी
झुंझुनूं में दो कारों में भिड़ंत, तीन लोग घायल:राहगीरों ने बाहर निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया; टक्कर के बाद क्रेटा खेत में घुसी
झुंझुनूं : झुंझुनूं-चिड़ावा रोड पर दो कारों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार सड़क से उतरकर सीधे पास के खेत में जा घुसी। हादसा नूनिया गोठड़ा मोड़ के पास मंगलवा सुबह करीब 8 बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार, एक क्रेटा कार चिड़ावा से झुंझुनूं की तरफ जा रही थी। जैसे ही यह कार नूनिया गोठड़ा मोड़ के पास पहुंची, सामने से आ रही अर्टिगा कार से इसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही क्रेटा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी और दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
इस दुर्घटना में कुलदीप पुत्र श्रीरामधारी (निवासी दिल्ली), सुधीर पुत्र मायादीन (निवासी रेवाड़ी, हरियाणा) और लक्ष्मण दास (निवासी रेवाड़ी, हरियाणा) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों और राहगीरों ने घायलों को गाड़ियों से सुरक्षित बाहर निकाला।
टक्कर के बाद बेकाबू क्रेटा गाड़ी सड़क किनारे खेत में घुस गई।
108 एंबुलेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर किया रेस्क्यू
घटना की सूचना तुरंत 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस पायलट मनेंद्र और नर्सिंग स्टाफ अंकित निर्मल मौके पर पहुंचे। टीम ने घायलों को एंबुलेंस में लेकर मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया और उन्हें तुरंत चिड़ावा के उप जिला हॉस्पिटल पहुंचाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2178168

